फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   election

मतदान आज, केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
election
रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। ग्राम प्रधान के तीन और सदस्य ग्राम पंचायत के 11 पदों के लिए आठ बूथों पर सोमवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। प्रधान पदों के लिए 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इसके लिए दो ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार को सुबह पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें बूथों पर रवाना किया गया। दो जोनल व चार सेक्टर मजिस्ट्रेट ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। सभी आठ पोलिंग पार्टियां बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंच गईं।
विज्ञापन

महोली विकास खंड की ग्राम पंचायत कैमहरा रघुवरदयाल, भटपुरवा व राईपैड़हिया में प्रधान व सदस्य पदों पर चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। ब्लॉक मुख्यालय से एसडीएम व तहसीलदार की निगरानी में सुरक्षा बलों के साथ चुनाव सामग्री लेकर चुनाव कर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उपचुनाव प्रक्रिया के तहत 12 दिसंबर को नामांकन पत्र भरे गए थे। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नाम वापसी का कार्य पूरा किया गया। इसमें तीनो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आठ ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी मतदान होगा। आरओ विनोद कुमार ने बताया कैमहरा रघुवर दयाल में तीन प्रत्याशी हैं। भटपुरवा में छह और राई पैड़हिया में चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां के रवाना होने से पहले उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर और तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बैलट बॉक्स की जांच की। कर्मचारियों को मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिएनिर्देश भी दिए। लहरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोकुलपुर में सदस्य ग्राम पंचायत के तीन पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह नौ बजे से दो पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को बीडीओ ने प्रशिक्षण दिया। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पोलिंग पार्टी भेजी गईं। दोनो पोलिंग पार्टी प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर के कक्ष संख्या दो और मुबारकपुर के कक्ष संख्या पर पहुंचकर बूथ व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed