{"_id":"015091fca72c91bdc9ca827dcf98b30b","slug":"election-of-two-bdc-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। विकास खंडों पर दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ग्राम प्रधान के एक पद के लिए पांच व बीडीसी के दस पदों के सापेक्ष 32 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
बीडीसी के दो पदों पर एक-एक नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच व मंगलवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्हों का आंवटन किया जाएगा। मतदान 21 फरवरी तथा मतगणना 23 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
जिले के ब्लॉक बेहटा की ग्राम पंचायत पट्टी दहेली के प्रधान की मृत्यु से पद रिक्त हो गया था। इसके अलावा अलग-अलग विकास खंडों में सात क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद निर्वाचित सदस्यों के इस्तीफे से रिक्त हो गए थे। इस्तीफे उन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिए, जो एक से अधिक पदों पर निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने प्रशासन को इन रिक्त पदों पर चुनाव कराने के निर्देश देते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया था। इसी क्रम में प्रशासन ने पंचायत उप चुनाव के तहत रविवार को रिक्त पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।
ब्लॉक बेहटा की ग्राम पंचायत पट्टी दहेली में प्रधान पद के लिए पांच दावेदारों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त दस पदों पर कुल 32 नामांकन दाखिल हुए हैं। ब्लॉक रेउसा के वार्ड नंबर 12 बैजवारी से माइका, वार्ड नंबर 19 राजापुर कला से मायावती ने नामांकन किया है।
इन वार्डो से सिंगल नामांकन होने के चलते इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा रेउसा के वार्ड 58 अज्जेपुर से कन्यावती तथा शाफिया ने नामांकन किया है।
ब्लॉक ऐलिया के वार्ड नंबर 76 मलिका पुर से छह, बिसवां के वार्ड नंबर सात अहमदाबाद से दो, पहला के वार्ड नंबर 23 शिवरा से तीन, परसेंडी के वार्ड नंबर 96 जरेली द्वितीय पर आठ, महोली के वार्ड नंबर 42 कुसैला द्वितीय पर तीन, पिसावां के वार्ड नंबर 60 खोजेपुर में दो, वार्ड नंबर 83 बबुर्दीपर में चार नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 2982 पदों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग ने नामांकन के लिए एक ही दिन निर्धारित किया था।
नामांकन पत्रों की जांच 15 फरवरी व 17 फरवरी को नाम वापसी एवं चुनाव चिंह आवंटन किया जाएगा। जिसके बाद 21 फरवरी को मतदान व 23 फरवरी को मतगणना होगी।