फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Election campaign will end from 6 pm today

आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will end from 6 pm today
सीतापुर। करीब एक माह से जिले में चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम जाएगा। छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर बजाकर प्रचार नहीं कर सकेगा, न ही कोई जनसभा होगी। केवल पैदल चलकर समर्थन मांगा जा सकेगा। अंतिम दिन प्रचार प्रचार तेज करने में पार्टियां ताकत झोकेंगी।
विज्ञापन

जिले में आचार संहिता लागू हो जाने के बाद विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। नामांकन से पहले ही सड़कों पर नेताओं के वाहन चुनावी प्रचार करने लगे थे। करीब एक माह तक चला चुनावी प्रचार सोमवार शाम छह बजे से थम जाएगा। मतदान से 48 घंटे पहले कोई भी प्रत्याशी न तो कोई जनसभा करेगा, न ही किसी पार्टी के नेता जनपद में अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आएंगे। इसके अलावा किसी का लाइव संबोधन के लिए सार्वजनिक सभा नहीं होगी।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर ये रहेंगे प्रतिबंध
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार का चुनावी प्रचार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर एक मेज व दो कुर्सी लगा सकते हैं। छाया के लिए तिरपाल का प्रयोग कर सकते है। ऐसे स्थल पर कोई भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी। इन अभिकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली मतदाता पर्ची पर कोई भी चिह्न व फोटो प्रदर्शित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बजे से लागू होगा प्रतिबंध
जिले में मतदान से 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार थम जाएगा। 21 फरवरी की शाम छह बजे से यह प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसको दो वर्ष की सजा व जुर्माना दोनों हो सकता है।
- विशाल भारद्वाज, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed