फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly man sleeping under roof attacked with sharp weapon, killed

छप्पर के नीचे सो रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, मौत

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly man sleeping under roof attacked with sharp weapon, killed
अटरिया (सीतापुर)। घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात हुई वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे भूमि विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अटरिया थाना क्षेत्र के देवपुर मजरे अहेवा निवासी पेशे से किसान सुरेश कुमार(55) सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। तभी पहुंचे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से वार कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का शोर सुनकर आस पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को लेकर परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र सनी ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था इसी के चलते पिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में गांव के तीन लोगों पर पुरानी जमीनी रंजिश के चलते ह्त्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने तीनों आरोपी जयकरन, अंरसिंह, सतीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी पर मंगलवार की सुबह एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ यादुवेंद्र यादव पीड़ित के घर पहुंचे व पूरे मामले की जांच की। एएसपी ने इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए है। वहीं घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed