{"_id":"5db1e9058ebc3e013b286f6f","slug":"elder-killed-by-strangling-with-sharp-weapon-sitapur-news-lko4888021181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हमलावरों ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वृद्ध का शव गन्ने के खेत में फेंककर हत्यारे भाग निकले। सुबह खेत में शव बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। उसके लड़के ने अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के दूलामऊ में रहने वाला श्रीकृष्ण (58) बुधवार रात को भी खाना खाने के बाद घर के बाहर लेट गया था। सुबह उसके न मिलने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच परिवारीजनों को बछवल गांव में एक गन्ने के खेत में शव मिलने की खबर दी।
पुलिस को भी शव मिलने की जानकार दी। सूचना पाकर ग्रामीणों व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने श्रीकृष्ण का शव बछवल निवासी राम प्रताप के गन्ने के खेत से बरामद किया। धारदार हथियार से गला रेतकर उसका कत्ल किया गया था। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजन कुछ भी बता पाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। घर वालों के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया मृतक के लड़के नवल की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।