{"_id":"ece0ed3cbaebf2e412cee688d3f6ac5f","slug":"eight-million-electricity-bill-arrears-on-dm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास का आठ लाख का बिजली बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास का आठ लाख का बिजली बिल बकाया
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदारी वसूलने व बिजली कनेक्शन की जांच को पावर कार्पोरेशन ने ऑफिसर कॉलोनी में अभियान शुरू किया हैं। अभियान डीएम के आदेश पर चल रहा है। अभियान के तहत डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव के आवास की जांच की गई। यहां का मीटर पुराना होने के चलते उसे बदल दिया गया।
विज्ञापन
वहीं आठ लाख साठ हजार बकायेदारी के बिल को भी डीएम के कैंप कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। जांच के दौरान सीडीओ का मीटर भी पुराना पाया गया जिसे बदलने को कहा गया यह मीटर शनिवार को बदला जाएगा। वहीं ऑफिसर कॉलोनी के तहत आने वाली डॉक्टर कॉलोनी में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान 30 कनेक्शन जांचें गए, जिनमें से 8 के मीटर के खराब मिले, जिन्हें बदल दिया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बेहतर विद्युत आपूर्ति को लेकर डीएम ने कार्पोरेशन के अफसरों को कडे़ निर्देश दिए हैं। अफसरों ने डीएम को बताया कि अब शासन स्तर से विद्युत आपूर्ति को पैमाना बदल दिया गया हैं।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार जिस शहर से जितना राजस्व मिलेगा और जहां जितनी कम बिजली चोरी होगी वहां आपूर्ति बेहतर मिलेगी। सीतापुर शहर में लाइनलॉस व बिल वसूली का कार्य संतोष जनक न होने के चलते आपूर्ति बेहतर नहीं मिल रही है।