{"_id":"614a26d58ebc3e79ab62189f","slug":"ed-questioned-azam-for-the-second-day-as-well-sitapur-news-lko596630018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने दूसरे दिन भी आजम से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने दूसरे दिन भी आजम से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सपा नेता व सांसद आजम खान से सोमवार को तीन घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर जेल में दस्तक दी। आजम से करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी लौट गए।
रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खान 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे। सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल में पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खान से बंद कमरे में पूछताछ की थी।
मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे जेल में दस्तक दी। टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए। बताया जाता है कि ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में आजम से पूछताछ की है। सोमवार को भी इसी मसले पर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया, पंकज त्रिपाठी पूछताछ करने जेल आए थे। टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। क्या पूछताछ हुई, इस बारे में जेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है।