{"_id":"5e0b8d5d8ebc3e87a91f4191","slug":"each-ward-will-get-one-vehicle-to-collect-garbage-sitapur-news-lko5006074195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक वार्ड को कूड़ा उठाने के लिए मिलेगा एक-एक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक वार्ड को कूड़ा उठाने के लिए मिलेगा एक-एक वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नए साल में शहर की सफाई व्यवस्था चकाचक होंगी। यहां के वार्डों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे को उठाने के लिए वाहनों की खरीद होगी। हाइवा समेत 31 वाहन कूड़ा उठाने के लिए खरीदे जाएंगे। हाइवा का प्रयोग पूरे शहर में किया जाएगा जबकि प्रत्येक वार्ड को एक-एक कूड़ा उठाने के लिए वाहन दिए जाएंगे। इससे वहां पर सफाई के बाद निकलने वाला कूड़ा इन वाहनों से आसानी से शहर के बाहर किया जा सकेगा।
तीस वार्डों की सीतापुर नगर पालिका में दो लाख से ज्यादा आबादी है। समूचे निकाय की सफाई व्यवस्था के लिए वार्डों में बाकायदा सफाई कर्मचारी की तैनाती है। लेकिन वहां पर सफाई के बाद निकलने वाले कूड़ा कचरा को उठाने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं है। अभी तक हत्थों ठेलों से कूड़ा कचरा उठाया जाता है। लेकिन इस कार्य में दिक्कतें आती है। इस समस्या को लेकर वार्ड सभासदों ने बोर्ड बैठकों में अपनी आवाज रखी थी।
इस पर नगर पालिका परिषद सीतापुर के चेयरमैन, पूर्व विधायक राधे श्याम जायसवाल ने निकाय के सभी वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की खरीद की कार्ययोजना बनाई गई। योजना के मुताबिक निकाय में एक हाइवा व तीस छोटे वाहनों को खरीदे जाने है। पालिकाध्यक्ष जायसवाल कहते हैं कि निकाय की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाइवा समेत छोटे वाहन खरीदे जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए एक-एक वाहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
हायवा का प्रयोग पूरे निकाय इलाके में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हायवा समेत तीन वाहन मांगा लिए गए हैं। नए साल से इन वाहनों को कूड़ा उठाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए साल यानी एक जनवरी को इन वाहनों को पालिका परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
डंपिंग ग्राउंड भी हो रहा तैयार
शहर से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण की अब समस्या से दूर हो जाएगी। इनके निस्तारण के लिए शहर के बाहर टेड़वा चिलौला में डंपिंग ग्राउंड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। शहर में रोजाना 55 से 60 मीट्रिक टन कूड़ा कचरा निकलता है। लेकिन यहां पर कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने की वजह से इसे शहर के बाहर हाईवे या फिर अन्य मार्गों के किनारे फेंक दिया जाता है।
इससे लोगों को परेशानी होती है। कूड़ा निस्तारण के लिए टेड़वा चिलौला में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। साथ ही वहां पर कूड़ा-कचरा निस्तारण को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी लगेगा। इससे आसानी से कूड़ा का निस्तारण किया जा सकेगा।