फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   E rickshaw will start collecting garbage from today

Sitapur News: आज से ई रिक्शा करेगा कूड़े की उठान

Wed, 02 Oct 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw will start collecting garbage from today
लहरपुर। क्षेत्र के खानपुर मोहद्दीपुर गांव में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने नवनिर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का लोकार्पण किया। अब इस गांव में ई रिक्शा लोगों के घरों से कूड़ा उठान करेंगे। इसके बाद कूड़े को अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र लाकर उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा व खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ने भरोसा जताया है कि इससे गांव में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने झंडी दिखाकर गांव में घर-घर कूड़ा जमा करने के लिए संचालित ई रिक्शा वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने अपील की कि सभी ग्रामीण अपने घरों का कूड़ा वाहन चालक को देकर सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान अनीता वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed