{"_id":"68b5ebeccfbb5adacb03616a","slug":"duplicate-voters-will-be-removed-from-panchayat-voter-list-sitapur-news-c-102-1-slko1052-139439-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंचायत मतदाता सूची से हटेंगे डुप्लीकेट मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंचायत मतदाता सूची से हटेंगे डुप्लीकेट मतदाता
Tue, 02 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक ही नाम, पिता का नाम व पते और उम्र के ऐसे मतदाता जो कि एक से अधिक ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनकी सूची तैयार कर जिले को भेजी गई है। इन मतदाताओं काे सूची से हटाने के लिए बीएलओ सत्यापन करके कार्रवाई करेंगे। इसके लिए बीडीओ को नोडल अफसर नामित किया गया है।
डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराई गई है। पंचायत मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने की कवायद चल रही है। मतदान के दौरान फर्जी वोटरों के नाम सूची में होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए एआई की मदद से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयार कराई है। इसे जिला निर्वाचन दफ्तर पंचायत एवं निकाय को भेजा गया है।
इस सूची को सभी तहसीलों के एसडीएम को भेजने के साथ उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इसे बीएलओ को उपलब्ध कराएं। जिससे वे इनका स्थलीय सत्यापन कर मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्देशानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
प्रत्येक ग्राम पंचायत में हैं डुप्लीकेट मतदाता
सूत्रों के अनुसार, तकरीबन से 20 से 30 डुप्लीकेट मतदाता प्रत्येक ग्राम पंचायत में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय वीएल भार्गव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से भेजी गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सभी तहसीलों को भेजी गई है। बीएलओ संबंधित मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, आधार से मिलान किया जाएगा। यदि मिलान नहीं होता है, तो मतदाता सूची से उनके नाम हटाने की कार्रवाई करेंगे। इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है।