{"_id":"64763db2802c64085400acb8","slug":"due-to-four-hours-cut-in-summer-the-situation-is-in-trouble-sitapur-news-c-13-1-263952-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गर्मी में चार घंटे की कटौती से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गर्मी में चार घंटे की कटौती से हाल बेहाल
Tue, 30 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 40 डिग्री तापमान में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वहीं बिजली की इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर अघोषित कटौती हो रही है। मंगलवार को दिन में शहर के विभिन्न इलाकों में दो से चार घंटे की कटौती हुई। ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर चला। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
भवानीपुर फीडर से जुड़े करीब 20 मोहल्लों में दिन में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा सिटी पॉवर हाउस व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग होती रही।
पुराने सीतापुर में दोपहर में डेढ़ घंटे बिजली गुल होने से लोग काफी परेशान नजर आये। इसके चलते कई जगहों पर पानी का भी संकट खड़ा हो गया। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोकल फॉल्ट होने पर ही कटौती होती है।