फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drizzle the cold winds increased shuddering

दिन में धूप से राहत, शाम को सिहरन

Mon, 18 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drizzle the cold winds increased shuddering

मौसम का मिजाज सोमवार को कुछ नरम रहा। गुनगुनी धूप ने दिन में कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के साथ मौसम खुशगवार कर दिया। न्यूनतम पारे में भी एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हालांकि सांझ ढलते ही सर्दी का सितम पुराने ढर्रे पर पहुंच गया। बर्फीली हवाएं और धुंध ने गलन बढ़ा दी। ठिठुरन में इजाफा देख लोग घर पहुंचने की जल्दबाजी में देखे गए। रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लोग बिस्तर से बाहर निकले तो बर्फीली हवा के साथ घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। गनीमत यह रही कि सुबह नौ बजे तक आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस बजते-बजते सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। गुनगुनी धूप ने ठंड से कांप रहे लोगों को राहत पहुंचाई। धूप खिलते ही रोजमर्रा की जिंदगी पटरी पर दौड़ने लगी।

शहर की बाजार में चहल-पहल नजर आई। गुनगुनी धूप ने दिन में मौसम खुशगवार बनाए रखा। धूप खिली तो पारा भी एक डिग्री लुढ़क गया। सांय पांच बजे के बाद सूरज बादलों की ओट में छिप गया।

फिजां में धुंध छाने लगी और सर्द हवाएं तेज हो गईं। जिससे गलन बढ़ गई। सर्दी का सितम बढ़ता देख लोग घरों की ओर चल दिए। शाम गहराते-गहराते शहर की बाजार व सड़कें सूनी हो गई।


आलम यह था, कि रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, लालबाग चौराहा समेत प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शाम सात बजे ही सन्नाटा दिखा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed