फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drain becomes cause of trouble, 10 injured

Sitapur News: नाला बना परेशानी का सबब, 10 घायल

Sun, 17 Nov 2024 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 17 Nov 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Drain becomes cause of trouble, 10 injured
सीतापुर। शहर में विकास नगर मोहल्ले के मुख्य मार्ग को एक सप्ताह पहले खोद दिया गया। निर्माण पूरा न होने से चार मोहल्लों के लोगों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। गहरे नाले में गिरकर अब तक करीब 10 लोग चोटिल हो चुके हैं। इससे लोगों को भारी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार अफसर अंजान बने हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के निकट नगरपालिका नाले का निर्माण करवा रही है। गल्ला मंडी के सामने से विकास नगर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला बना हुआ है। इस मार्ग पर नाला निर्माण को लेकर सड़क खोद दी गई है। इससे इस मोहल्ले का संपर्क बिल्कुल कट गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग इधर-उधर के रास्तों से घर पहुंच रहे हैं। जबकि इसी मार्ग से श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी, खूबपुर मोहल्ले के लोग आवागमन करते हैं। गहरा नाला खुदा होने से करीब 10 लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नाला खुदाई के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या के बावजूद नगरपालिका इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल तक नहीं पहुंच पा रहे भारी वाहन
विकास नगर मोहल्ले के अंदर दो मिलें चलती हैं। इन मिलों को आने वाले भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन अब रास्ता बंद होने से भारी वाहन भी नहीं आ पा रहे हैं। इससे मिलों का काम बाधित हो रहा है।

खतरनाक है मार्ग
मोहल्ले के सुभाष गुप्ता का कहना है कि मार्ग बंद होने से काफी दिक्कत आ रही है। नाला खुदा होने से निकलना बहुत ही खतरनाक है। गहरे गड्ढ़ा होने से दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। सौरभ मिश्रा का कहना है कि नाला खुदाई के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा देना चाहिए थे। अब सड़क तक पहुंचने के लिए गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है।


स्कूली बच्चे भी परेशान
इस मोहल्ले के बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए सीतापुर-शाहजहांपुर रोड पर आते है। अभिभावक उनको बाइक व कार से छोड़ देते हैं। बस यहीं पर आकर रूकती है। अब रास्ता बंद होने से बच्चों को वहां तक पहुंचना मुश्किल होता है। अगर पैदल ही एक कोने से नाले को पार करते है तो गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed