फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dr. Syama Prasad's nationalist ideas remain a source of inspiration today: Rajesh Shukla

डॉ. श्यामा प्रसाद के राष्ट्रवादी विचार आज भी प्रेरणास्रोत: राजेश शुक्ला

Mon, 06 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Syama Prasad's nationalist ideas remain a source of inspiration today: Rajesh Shukla
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और योगदान को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित की राजनीति की मजबूत नींव रखी, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देशसेवा का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और केंद्र सरकार इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा के पीछे डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार और आदर्श महत्वपूर्ण प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश शुक्ला ने कहा कि एकात्म मानववाद भारतीय जनसंघ और भाजपा की मूल विचारधारा है। इसी सिद्धांत को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में विश्राम सागर राठौर, सुधाकर शुक्ला, महेश शर्मा, विपुल प्रताप सिंह, अमन विक्रम सिंह, रितेश सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed