{"_id":"6ac53e9d8ebbc50b8901310f","slug":"dogs-bit-60-people-in-six-days-sitapur-news-c-102-1-stp1002-165353-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह दिनों में 60 लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह दिनों में 60 लोगों को कुत्तों ने काटा
Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
खैराबाद। इलाके में आवारा कुत्तों के हमले फिर बढ़ गए हैं। पिछले छह दिनों में 60 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए हैं। खैराबाद सीएचसी में रोजाना 10 से 12 नए पीड़ित एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
मंगलवार को 12 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सीएचसी के आंकड़ों के अनुसार एक अक्तूबर को 13, दो अक्तूबर को 15, तीन अक्तूबर को 12 और पांच अक्तूबर को आठ लोगों को पहली डोज दी गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहिल फरीद ने बताया कि रोजाना 10 से 12 नए मामले सामने आ रहे हैं।
आवारा कुत्तों के हमले से क्षेत्र के लोगों को वर्ष 2018 की घटनाएं याद आ रही हैं। उस दौरान कुत्तों के हमले में 14 बच्चों की मौत हुई थी और 75 लोग घायल हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया था। ग्रामीणों ने अब फिर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। बीडीओ नीरज दुबे ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
एक पखवाड़े में 30 बकरियों की मौत
कुत्तों के हमले से पशुपालक भी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक पखवाड़े में करीब 30 बकरियों की मौत हो चुकी है। छतौड़ा गांव में राजाराम की एक, रमाकांत की छह, रामकिशन की दो और इंदल की दो बकरियों को कुत्तों ने मार दिया। जलालपुर के ओमप्रकाश की तीन और राजकुमार की चार बकरियां भी कुत्तों के हमले में मारी गईं।
एबीसी सेंटर की योजना अधर में
वर्ष 2018 में कुत्तों के हमलों के बाद खैराबाद में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और डॉग केयर सेंटर बनाने की योजना बनी थी। नगर पालिका ने शासन को प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन योजना अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है।