{"_id":"67cc8a22842f7b193b0d2993","slug":"dogs-are-devouring-dead-cattle-in-gaushala-sitapur-news-c-102-1-stp1002-128325-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोशाला में मृत मवेशियों को निवाला बना रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोशाला में मृत मवेशियों को निवाला बना रहे कुत्ते
Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। कमुवा की गोशाला में मवेशी दम तोड़ रहे हैं। मर चुके गोवंश को कुत्ते निवाला बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर शनिवार को मृत मवेशी को निवाला बनाते कुत्तों का वीडियो वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कमुवा गोशाला का है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बिसवां की ग्राम पंचायत कमुवा में गोशाला है। सोशल मीडिया पर कुत्तों के द्वारा मृत जानवर को निवाला बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि चारा-पानी के अभाव में कमुवा में सरंक्षित गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
उनके शव को खुले में डाल दिए जाने पर कुत्ते उन्हें निवाला बनाते हैं। इंद्रपाल, जितेंद्र सिंह, कामता, रामदास, संतोष, प्रकाश, देशराज आदि का कहना है कि गांव की गोशाला में सैकड़ों मवेशी संरक्षित हैं। शुक्रवार को कई मवेशी मृत हो गए थे। वह गोशाला में पड़े रहे, कुत्ते उन्हें निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
इसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग उठाई है। बिसवां एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। दिखवा ले रहे हैं।