फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Doctor accused of negligence leading to death of pregnant woman

Sitapur News: डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप

Fri, 16 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence leading to death of pregnant woman
महोली (सीतापुर)। सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर की डिमांड पूरी न होने पर ऑपरेशन के बाद हीलाहवाली का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि सुविधा शुल्क न दे पाने के कारण महिला डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ती देख प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

भटपुरवा निवासी विवेक मिश्र की पत्नी तृप्ति मिश्रा (34) को बृहस्पतिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक जहां महिला चिकित्सक डाॅ. पूजा सिंह ने प्रसव के लिए ऑपरेशन जरूरी होने की बात कही। पति विवेक का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने मरीज को लेबर रूम ले जाने से पहले ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की डिमांड की।
विज्ञापन

असमर्थता जताने पर चिकित्सक नाराज होकर लेबर रूम में चली गईं। कुछ देर बाद ऑपरेशन के जरिये तृप्ति ने एक बेटे को जन्म दिया। बकौल परिजन इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने देर शाम महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के ससुर प्रेमसागर मिश्रा ने बताया कि पैसे की मांग पूरी न कर पाने से डाॅक्टर ने लापरवाही की है। इसी वजह से उनकी बहू की मौत हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस व सीएचसी अधीक्षक को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था।


बोले अधीक्षक
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि प्रसूता का सीएचसी पर महिला चिकित्सक द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। इलाज भी किया गया। रक्तस्राव बंद न होने से आपरेशन टेक्नीशियन के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



पहले भी महिला डॉक्टर पर लग चुका है रुपये मांगने व लापरवाही का आरोप
महोली। ब्रह्मावली निवासी विमलेश मिश्रा ने 28 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास विभाग को शिकायती पत्र भेजा था। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर उक्त महिला डॉक्टर की शिकायत भी की थी। पीड़ित ने जिले के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed