{"_id":"5862a0504f1c1b8640eec995","slug":"doctor-absent-from-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सालों से छुट्टी पर चल रहे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सालों से छुट्टी पर चल रहे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने मंगलवार को पांच स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं पर ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था तो कहीं चिकित्सक नदारद थे। एक्सरे मशीन भी दुरुस्त नहीं मिली। एक स्वास्थ्य केंद्र पर तो डॉक्टर बीते पांच वर्ष से नदारद चल रहे हैं। इस दौरान अनुपस्थित डॉक्टर, फर्मासिस्टों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ सुबह साढ़े नौ बजे बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद नहीं था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। यहां एक्सरे मशीन खराब मिली।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि इस स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. अजय तिवारी बीते पांच वर्ष से अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने तंबौर स्वास्थ्य केंद्र में सूचना संबंधी तीन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। तंबौर के बाद सीएमओ अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सिड़किड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर फार्मासिस्ट इरशाद हुसैन 21 दिसंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वह साडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां पर पता चला कि डॉ. पूजा कुंद्रा चोपड़ा 26 दिसंबर को अनुपस्थित थीं। वहीं नेत्र सहायक पंकज व आयुष फार्मासिस्ट शैलेश अनुपस्थित हैं। इन दोनों के वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ ने दिए।