{"_id":"64e78616a8a5ad350f0c1526","slug":"dm-warned-three-bcpm-sitapur-news-c-102-1-slko1052-1867-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन बीसीपीएम को डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन बीसीपीएम को डीएम ने दी चेतावनी
Thu, 24 Aug 2023 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी किए जाने की खराब प्रगति पर परसेंडी, बेहटा और एलिया के बीसीपीएम को चेतावनी दी है। निर्देश दिए कि स्थिति में सुधार न होने पर सेवा समाप्त किए जाने का प्रस्ताव अगली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में किया जाएगा। बीते तीन माह में संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से पांच से कम प्रसव कराने वाली आशाओं को सुधार के लिए नोटिस जारी किए जाने के निर्देश सीएमओ को दिए।
डीएम अनुज सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन आशाओं ने बीते तीन माह में संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कोई प्रसव नहीं कराया गया है, उन्हें नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी जाए कि सुधार न होने की स्थिति में सेवा समाप्त की जाएगी। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी और एमओआईसी हरगांव के बैठक में अनुपस्थित होने पर जवाब तलब किया है।
80 फीसदी से कम यूडीएसटी स्टेटस वाले एसटीएस को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आशा के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए एक सप्ताह में चयन किया जाए। सभी सीएचओ की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश भी दिए।