फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM found negligence during inspection, action taken against six

Sitapur News: डीएम को निरीक्षण में मिली लापरवाही, छह पर कार्रवाई

Thu, 04 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM found negligence during inspection, action taken against six
बेहटा। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने बुधवार को शाहपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डीएम की नाराजगी की गाज गिरी है। डीएम ने एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम व प्रभारी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण करने बेहटा ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे। पीएचसी के लेबर रूम में अभिलेखों की जांच की तो जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सीएचओ द्वारा कार्यों में रुचि न लेने पर उनकी वार्षिक वृद्धि में पांच प्रतिशत की कटौती करने तथा कार्यों में लापरवाही पर आशा कार्यकर्ता् को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने लेबर रूम में निरीक्षण के दौरान समुचित उपकरण, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता व फोकस लैंप न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बीपीएम, बीसीपीएम व बैम को कार्यों में रुचि न लेने पर 15 दिन का वेतन काटने तथा प्रभारी अधिकारी को कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। एमओआईसी को एक दिन का वेतन व स्टाफ नर्स को भी कार्यों में लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed