फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   DM found Mother Security Center closed

Sitapur News: डीएम को बंद मिला मातृ सुरक्षा केंद्र

Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
DM found Mother Security Center closed
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सीएचसी मछरेहटा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने एक्सरे कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, ड्रेसिंग रूम, लेबर रूम, औषधि कक्ष, मातृ सुरक्षा केंद्र, पीएनसी सहित विभिन्न वार्डों को देखा।
विज्ञापन

डीएम ने साफ-सफाई होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक मुख्यालय न छोड़े। मुख्यालय पर ही प्रवास करें और अपने कार्यों का भलीभांति निर्वहन करें। फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। औषधि कक्ष पहुंचकर दवाओं की एक्सपायरी को चेक किया। मातृ सुरक्षा केंद्र बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मातृ सुरक्षा केंद्र में तैनात महिला कर्मचारी को निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप प्रसव सुनिश्चित किया जाए। आशा व एएनएम से वार्ता अवश्य करें। ई कवच पोर्टल को देखा व डाटा सही न होने पर फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि ई-कवच पर भरे जाने वाला डाटा शुद्धता के साथ भरा जाए। यदि आशा कार्यकर्ता सही ढंग से काम न करें तो उन्हें नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेफर किए गए एक मरीजों से फोन पर वार्ता की। बीपीएम से मरीज को दिए जाने वाले भोजन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बेडशीट कलर कोडिंग के अनुसार बिछाई जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed