फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Divisional Flying Squad inspected the examination centers

Sitapur News: मंडलीय सचल दल ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divisional Flying Squad inspected the examination centers
सीतापुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को मंडलीय टीम ने जिले के छह छह परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद मिलने से जिम्मेदारों ने राहत महसूस की। यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 1005 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडलीय टीम के निरीक्षण की सूचना पर कंट्रोल रूम से लेकर अन्य अधिकारियों का फोन घनघनाने लगा। टीम का नेतृत्व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले महमूदाबाद में सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज चेक किया। यहां 6 कमरों में 192 परीक्षार्थी परीक्षा देते मिले। सीसीटीवी व कनेक्टिविटी सही मिली। इसके बाद टीम ने सरदार सिंह कांवेंट इंटर कॉलेज, प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कालविन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर काॅलेज नीलगांव को चेक किया। द्वितीय पाली में भी निरीक्षण के दौरान टीम को इन केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा होते मिली।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायन परीक्षा में कुल 51 में से 49 जबकि संगीत वादन की परीक्षा में 33 में से 32 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 1005 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान 22,091 में से 21,086 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं, इंटरमीडिएट की शिक्षा शास्त्र परीक्षा में 8131 में से 7655 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed