{"_id":"69823e31cadc627fa90bc779","slug":"disabled-state-commissioner-will-set-up-mobile-court-on-6th-preparations-started-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149504-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दिव्यांगजन राज्य आयुक्त 6 को लगाएंगे मोबाइल कोर्ट, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दिव्यांगजन राज्य आयुक्त 6 को लगाएंगे मोबाइल कोर्ट, तैयारियां शुरू
Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 6 फरवरी को दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रोफेसर हिमांशु शेखर मोबाइल कोर्ट लगाएंगे। सीतापुर में पहली बार यह मोबाइल कोर्ट लगेगी। तहसील सदर सभागार में 6 फरवरी को सुबह 10 बजे शाम 4 बजे तक दिव्यांगजन अपनी समस्याएं इस कोर्ट में बता सकेंगे। कोर्ट में जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सकेगा।
सीतापुर में 89,157 दिव्यांग पंजीकृत हैं। इनमें 51,851 पुरुष दिव्यांग और 37,306 महिला दिव्यांग हैं। इनमें से करीब 32 हजार दिव्यांगों को प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जा चुके हैं। करीब 20 हजार 617 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। इन्हें कई बार पुलिस व प्रशासन ने जुड़ी अपनी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार काम के लिए मुख्यालय की दौड़ भी लगानी पड़ती है।
इसके बावजूद कई बार काम नहीं हो पाता है या किसी कारणवश समस्या का निदान नहीं हो पाता है। उनकी सहूलियत के लिए दिव्यांगजन राज्य आयुक्त जिलों में जाकर मोबाइल कोर्ट लगा रहे हैं जिससे दिव्यांगों की समस्या का उसी समय निस्तारण कराया जा सके। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई को सफल बनाने के लिए जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
ये अधिकारी रहेंगे मौजूद
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे, डीपीआरओ, जिला श्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, डीएसओ, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सीतापुर और जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक सीतापुर।
अधिक से अधिक दिव्यांग पहुंचे
सीतापुर में पहली बार इस मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिव्यांगजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्या का निस्तारण करवा सकते हैं।
- राजकुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी