फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Disabled person killed in Sitapur over dispute of goat entering the house

Sitapur News: सीतापुर में घर में बकरी घुसने के विवाद में दिव्यांग की हत्या

Thu, 17 Oct 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Disabled person killed in Sitapur over dispute of goat entering the house
दिव्यांग युवक की हत्या से शोकाकुल परिजन।
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के असेनिया में बुधवार शाम बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिव्यांग की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के असेनिया मजरा सहजहापुर निवासी लवकुश लोधी (40) मजदूरी करते थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। बुधवार शाम उनकी बकरी पड़ोसी टन्नू उर्फ राजकुमार के घर में घुस गई थी। आरोप है कि करीब छह बजे वह बकरी निकालने पहुंचे तो टन्नू से उनकी कहासुनी हो हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि टन्नू ने उनके सिर पर व कंधे पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। अचानक हुई घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली कपूर कुमार, थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश को लगाई गईं टीमें
सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed