फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dirty floors and hanging electric wires found in Dufferin

डफरिन में गंदी मिली फर्श व लटकते मिले बिजली के तार

Tue, 26 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dirty floors and hanging electric wires found in Dufferin
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रर चेक करते डीएम अनुज सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। यहां अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच के लिए महिलाएं परेशानी दिखी। उन्होंने सीएमएस को रोजाना शाम पांच बजे तक सैंपल लेने के निर्देश दिए, परिसर में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। वैक्यूम क्लीनर से साफ सफाई करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह सोमवार को अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी के अतिरिक्त विभिन्न वार्डों, सैंपल कलेक्शन सेंटर, वन स्टाप सेंटर, महिला भर्ती वार्ड, सिजेरियन वार्ड व संपूर्णा क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बंद मिली, वहीं महिलाएं अन्य जांचों के लिए परेशान दिखी।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने सीएमएस को हर हाल में रोजाना पांच बजे तक सैंपल एकत्र करने के निर्देश दिए। अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी दिखाई दी। वैक्यूम क्लीनर से सफाई कराने की हिदायत दी। अस्पताल में लगे पेड़ में कीड़े लगे हुए मिले। उन्होंने कृषि रक्षा इकाई से संपर्क करके कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए। संपूर्णा क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान बिजली के तार लटकते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराने, स्विचों का प्रबंध ठीक से किए जाने व अतिरिक्त स्विच हटाए जाने के निर्देश दिए। सैंपल कलेक्शन कक्ष के गंदे टाइल्स को देखकर जिलाधिकारी काफी नाराज दिखे। उन्होंने सीएमएस को इनकी साफ सफाई कराए जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से बात कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। स्टॉक पंजिका के विवरण को भी देखा। अस्पताल में ठंडे पानी की किल्लत मिलने पर सीएमएस को शीतल पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए वाटर कूलर लगवाने की हिदायत दी।
ड्रेस सही न होने पर कार्रवाई के निर्देश
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित महिलाओं-बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली। डीएम ने कहा जो बालिकाएं-महिलाएं अपने घर जाना चाहती हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराते हुए घर भिजवाया जाए। अन्य को निर्धारित समयावधि में स्थायी महिला संरक्षण गृह में भिजवाने का प्रबंध किया जाए।

वन स्टाप सेंटर में तैनात महिला आरक्षी मोनू देवी के उचित ड्रेस में न होने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने काउंसलर नीतू यादव से महिलाओं-बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही काउंसलिंग की सुविधा के विषय में जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed