फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dhai Akhar letter writing competition will be held on the theme of Digital India

Sitapur News: डिजिटल इंडिया थीम पर होगी ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता

Wed, 23 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dhai Akhar letter writing competition will be held on the theme of Digital India
सीतापुर। डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता होगी। डाकघर अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता डिजिटल इंडिया फॉर न्यू इंडिया थीम पर होगी। इसमें 18 वर्ष तक व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दो श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में अंतरदेशीय पत्र पर 500 शब्द या ए फोर साइज पेपर पर 1000 शब्दों में पत्र लिखना होगा।
विज्ञापन

इस पत्र को अधीक्षक डाकघर सीतापुर मंडल को संबोधित कर किसी भी लेटर बॉक्स में पोस्ट किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी में परिमंडलीय स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 25 हजार, 10 हजार व पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 50 हजार, 25 हजार व 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed