फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Development work will be done in 132 villages with 11.93 crores

Sitapur News: 132 गांवों में 11.93 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Mon, 26 Jun 2023 05:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 132 villages with 11.93 crores
एसएलडब्ल्यूएम के तहत चयनित किए गए 11 सौ गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। ठोस, तरल, अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के तहत 11 सौ गांवों का चयन किया गया है। इनमें से 132 गांवों को 11 करोड़ 93 लाख की धनराशि भेजी गई। इससे कार्य कराए जाएंगे। गांवों को स्वच्छता के मानकों में लकालक किया जाना है। कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों की सूरत सुधारने के लिए कार्य योजना बनाकर यहां विकास कार्य कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ओडीएफ प्लस के तहत 110 ग्राम पंचायतों के 132 राजस्व गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए डीएम अनुज सिंह ने शासन को कार्य योजना भेजी थी।
विज्ञापन

इसके लिए 11 करोड़ 93 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट जारी करने का विवरण तैयार कर भेजा गया था। प्रत्येक ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों को अंकित किया गया है। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से संबंधित गांवों का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायतों को धनराशि भेजी गई है। योजना के जिला समन्वयक अखिलेश गौतम ने बताया कि मिशन निदेशक ने गांववार क्रेडिट लिमिट जारी की है। 132 गांवों में कार्य कराए जाने के लिए धनराशि उपलब्ध है।
इनसेट

ये कार्य कराकर गांव को बनाएंगे स्वच्छ
ठोस, दृव्य एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराकर गांवों को लकालक किया जाना है। इसके लिए स्वीकृत धनराशि से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत नाडेप, बर्मी कंपोस्ट, ई रिक्शा, एकीकृत वेस्ट कचरा प्रबंधन केंद्र बनाया जाएगा। इसका संचालन समूह करेगा। जिसे शुरुआती दो माह तक 15वें वित्त से मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद प्रति घर से कूड़ा कलेक्शन चार्ज लेकर मानदेय दिया जाएगा। दृव्य अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्रे वाटर मैनेजमेंट के लिए नालियों का निर्माण होगा। सिल्ट कैचर, सिल्ट चैंंबर, अपशिष्ट स्थिरीकरण तालाब का निर्माण कराया जाना है।

इनसेट

कराए गए कार्य और भुगतान से संबंधित देने हैं दस्तावेज
सहायक विकास अधिकारी पंचायत नियमित कराए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे। कार्यों और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की एक प्रति बीडीओ और एक प्रति डीपीआरओ दफ्तर में उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव और प्रधान पीएफएमएस एडवाईज की संयुक्त हस्ताक्षरित प्रति देंगे। बिल बाउचर की प्रमाणित प्रतियां, कराए गए कार्यों की फोटोग्राफ, उपभोग व कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र, भुगतान के लिए जारी किए गए संस्तुति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed