{"_id":"5d793a678ebc3e0132028b2b","slug":"development-sitapur-news-lko4810049180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिष में जल्द धरातल पर दिखेंगी योजनाएं - बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिष में जल्द धरातल पर दिखेंगी योजनाएं - बृजेश पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। प्रदेश सरकार तीर्थ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जल्द ही नैमिष के लिए घोषित योजनाएं धरातल पर दिखेंगी। ये बातें कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने नैमिषारण्य के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों संग बैठक में कहीं।
इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व पत्नी नम्रता पाठक ने परिवार सहित हनुमानगढ़ी मंदिर में महंत बजरंगदास व पवन दास के सानिध्य में वैदिक विधि से पूजन किया। पूजन के बाद महंत द्वारा कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री चक्रतीर्थ पहुंचे।
इसके बाद ललिता देवी मंदिर में प्रधान पुजारी जगदम्बा प्रसाद शास्त्री, पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने वैदिक मंत्रों द्वारा मां ललिता का पूजन कराया। इस अवसर पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा नेता मुनींद्र अवस्थी, एसडीएम राजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे।