फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Details of area sought from bodies for making master plan of State Capital Region

Sitapur News: राज्य राजधानी क्षेत्र की महायोजना बनाने के लिए निकायों से मांगा क्षेत्रफल का ब्योरा

Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Details of area sought from bodies for making master plan of State Capital Region
सीतापुर। यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) विकास प्राधिकरण के तहत लखनऊ और सीतापुर समेत पांच जिलों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार करने की कवायद जारी है। इसके लिए जिले में कंसल्टेंट नामित किया गया है। कंसल्टेंट ने निकायों के क्षेत्रफल सहित अन्य विवरण की जानकारी मांगी है। इन सभी सूचनाओं को एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते साल 19 जुलाई को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की गई थी। इस क्षेत्र में सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ और रायबरेली की 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है। इसमें हरदोई का सबसे अधिक 5,986 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आएगा। इसके बाद सीतापुर का स्थान है, जिसका 5,743 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र योजना का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

महायोजना तैयार करने के लिए नामित संस्था के टेक्निकल डायरेक्टर मुजीब उर रहमान के अधीन कंसल्टेंट सुनील कुमार तैनात किये गये हैं। उनकी ओर से संबंधित डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसी के तहत निकायों के वार्ड सहित पूरे क्षेत्रफल का विवरण ईओ उपलब्ध कराएंगे। सरकारी जमीन की स्थिति भी दर्ज की जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायत की सीमा की भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसे संबंध में टेक्निकल डायरेक्टर मुजीब उर रहमान ने सिटी मजिस्ट्रेट का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed