{"_id":"672cd97c66c1470ed30a89b8","slug":"deposit-withdrawal-work-stopped-in-15-sub-post-offices-of-the-city-sitapur-news-c-102-1-stp1001-121577-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर के 15 उप डाकघरों में जमा निकासी का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर के 15 उप डाकघरों में जमा निकासी का काम ठप
Thu, 07 Nov 2024 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के 15 उप डाकघरों में बीते तीन दिनों से कनेक्टविटी गायब है। इससे जमा व निकासी का काम ठप है। डाकघरों में नकदी निकालने और अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए आने वाले ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस वजह से लोग परेशान हैं और डाककर्मियों से उनकी बहस हो रही है। डाक कर्मियों का कहना है कि उप डाकघरों में ही कनेक्टविटी की दिक्कतें तीन दिनों बनी हुई है। जबकि प्रधान डाकघर में सारे काम हो रहे हैं। वहां पर किसी भी प्रकार की सर्वर की दिक्कतें नहीं आ रही है।
विकास भवन स्थित उप डाकघर कचहरी में पैसा निकालने आईं रामदुलारी ने बताया कि बुखार की दवा लेने प्रेम नगर स्थित डॉ. खन्ना की यहां आए थे। यहां पर डॉक्टर ने जांच के लिए बोला था, लेकिन पैसे कम होने के कारण कचहरी स्थित डाकघर पहुंची, जहां पर पता चला कि सर्वर नहीं आ रहा है। वहीं शंकर ने बताया कि छठ पूजा का जरूरी सामान लेने लालबाग बाजार आया था, खरीददारी करते समय पैसे कम पड़ इसलिए सोचा डाकघर से निकाल लेंगे यहां पर सर्वर न होने की बात बताई जा रही है।
अब आधी-अधूरी खरीदारी करके वापस घर जाकर दोबारा बाजार आना पड़ेगा। इस तरह 15 उप डाकघरों में ग्राहकों को तीन दिनों से वापस निराश लौटना पड़ रहा है। प्रधान डाकघर में भी सर्वर की समस्या गुरुवार करीब एक घंटे तक देखने को मिली है। यहां पर जमा-निकासी के लिए एक घंटे तक ग्राहक इंतजार करते रहे। उधर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह समस्या जिले स्तर की नहीं है। इन 15 उप डाकघरों की कनेक्टविटी बंगलूरू से तीन दिनों से बंद पड़ी हुई है, जिससे यह समस्याएं आ रही है।