{"_id":"57b35f844f1c1bda786eb7cc","slug":"dengue-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू की दस्तक, एक युवक चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू की दस्तक, एक युवक चपेट में
Amarujala Bureau
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
vdzgbdsx
- फोटो : Getty Images
डेंगू ने जिले में पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिले में एक पत्रकार डेंगू की चपेट में आ गया है। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। शहर को मोहल्ला रानी कोठी निवासी अमरजीत सिंह एक हिंदी दैनिक में पत्रकार हैं। बीते कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को परिवार के सदस्यों ने उन्हें बीसीएम हास्पिटल में दिखाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। मंगलवार को अमरजीत की हालत और बिगड़ गई। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार ने लखनऊ के विवेकानंद हास्पिटल में उन्हें भर्ती कराया है।
विज्ञापन
उधर, बीसीएम हॉस्पिटल खैराबाद के डॉक्टर सैयद मोहम्मद रफीक ने बताया कि अमरजीत को डेंगू था, इलाज किया जा रहा था। बावजूद इसके परिवार इलाज से संतुष्ट नहीं था। इस वजह से परिवार के सदस्य अमरजीत सिंह को रेफर कराकर लखनऊ ले गए।
विज्ञापन