फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demonstration by gheraoing CDO office

सीडीओ दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by gheraoing CDO office
विकास भवन में सीडीओ दफ्तर के घेराव के दौरान भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कोई सुनवाई न होने और पिछले तीन दिनों से जारी धरने के बाद भी परेशानी का हल नहीं निकलने पर भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों के सब्र का बांध टूट गया। नाराज लोगों ने सीडीओ दफ्तर का घेराव कर हंगामा और प्रदर्शन किया। सीडीओ के दफ्तर के बाहर बैठे कार्यकर्ताओं से रास्ता बंद करने को लेकर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से विकास भवन के सामने धरने पर बैठे थे। अलग-अलग समस्याओं को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से धरना चल रहा था, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। इसको लेकर गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीडीओ दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सीडीओ दफ्तर का घेराव और हंगामा करते हुए पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे। करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन होने के बाद भी कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। सूचना पाकर शहर कोतवाल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विकास भवन को जाने वाले रास्ते को बंद करने को लेकर कोतवाल ने संगठन के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को खरीखरी भी सुनाई। बाद में सीडीओ अक्षत वर्मा मौके पर पहुंचे और संगठन के लोगों की बात सुनी। इसके बाद समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।

इस दौरान प्रदर्शन में जितेंद्र मिश्रा, सचेंद्र, धनंजय अवस्थी, जिलाध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव, उत्तम मौर्य, युवा प्रकोष्ठ से दिव्य रत्न सिंह, डॉ. इस्लामुद्दीन अंसारी, राजू खान, ललई सिंह, शैलेन्द्र राज, नीलम, शक्ति मणि त्रिपाठी, मिथिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed