{"_id":"5efa230c8ebc3e42cf7f25dc","slug":"demonstration-against-increased-prices-of-petrol-and-diesel-sitapur-news-lko5283536138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
सीतापुर। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। उन्होंने बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसलिए पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ही घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया। उप जिलाधिकारी सदर ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर मान मनोव्वल कर वहीं पर ज्ञापन लिया।
जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार अनुचित बढ़ोतरी ने लोगों को परेशानियां दी है। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लगातार बढ़ा रही है। जबकि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से 60 प्रतिशत कम है।
पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि देश के नागरिकों से छल करने और उनकी गाढ़ी कमाई की जबरन वसूली का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के भाव कम हुए हैं, लेकिन जनता के लिए डीजल पेट्रोल की कीमतें सरकार लगातार बढ़ती जा रही है। शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी की जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रशासन से नोकझोंक हुई। उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस अवसर पर मंजरी राही, सुरेश गुप्ता, राज किशोर सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, आमोद मिश्र, मिथिलेश वैश्य, गोमती भार्गव, राजीव शर्मा, गजाला, कय्यूम अंसारी, पिंकी सिंह, अल्पना सिंह, शिशिर बाजपेई, संजय कुमार सनी, धीरेश कश्यप, सूरज चौधरी, पंकज राजवंशी, शुभम रस्तोगी, बबलू अवस्थी, चोक्ष विभु अवस्थी, दुर्गेश सिंह, हसीना खातून, निर्मला चौधरी, अनुपमा द्विवेदी, जहीर खान आदि उपस्थित रहे।
वामदलों ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सीतापुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा माले के संयुक्त तालमेल से राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को सौंपा। इसके जरिए पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों पर अंकुश लगाकर उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाया गया वैट और अन्य टैक्स घटाकर कम किये जाएं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला संयोजक एम. सलाहुद्दीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में निरंतर गिरावट आ रही है, लेकिन इस गिरावट का लाभ आम जनता को मिल पाता, उससे पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद कर और राज्य सरकारों ने वैट बढ़ा दिया। इसके बाद तेल कंपनियों ने भी लगातार दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी। इसे तत्काल वापस लेकर आम जनता को राहत देनी चाहिए।
भाकपा माले प्रभारी अर्जुन लाल ने कहा कि आयकर के दायरे से बाहर रहने वाले समस्त परिवारों को साढ़े सात हजार की मासिक सहायता अगले छह महीने तक सरकार को करनी चाहिए। अवनीश त्रिवेदी ने कहा कि कोविड अस्पतालों की दयनीय व्यवस्था में सुधार लाकर स्वास्थ्य सेवाओं को स्तरीय बनाया जाए। जिससे देश इस महामारी से निपट कर वापस प्रगति के पथ पर चल सके। इस अवसर पर सिराज अहमद, हरिराम अरोरा, अर्जुन लाल, अनवर अली, गया प्रसाद, सोनेलाल वर्मा मौजूद रहे।