फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delivery point will start in Bargawan PHC, CMO gave instructions

Sitapur News: बरगांवा पीएचसी में शुरू होगा डिलीवरी पॉइंट, सीएमओ ने दिए निर्देश

Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Delivery point will start in Bargawan PHC, CMO gave instructions
बरगावां पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।
पिसावां (सीतापुर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बरगावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. अर्चित आनंद को पीएचसी में डिलीवरी पाइंट शुरू करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि हर माह कम से कम 15 प्रसव अनिवार्य रूप से कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, स्टोर रूम और अस्पताल की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कस्बे में संचालित निजी एसआर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। वहां भी साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण में एक तीन वर्षीय बच्ची अरीना को ऑर्थोपेडिक सर्जन की अनुपस्थिति के कारण सीएचसी पिसावां रेफर कराया। रजिस्ट्रेशन के कागजात भी जांचे। सीएमओ ने बताया कि मुख्यालय से दूर होने के कारण ग्रामीणों को प्रसव के लिए दूर न जाना पड़े, इसलिए बरगावां पीएचसी पर डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed