फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delimitation of wards of Panchayat affected by delimitation of bodies starts from today

Sitapur News: निकायों के परिसीमन से प्रभावित पंचायत के वार्डों का परिसीमन आज से

Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Delimitation of wards of Panchayat affected by delimitation of bodies starts from today
सीतापुर। निकायों के परिसीमन के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन किया जाएगा। यह काम 18 जुलाई से शुरू होगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। छह से 10 अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्राें की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने इसकी समय-सारिणी जारी की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों का आंशिक परिसीमन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 से 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित किया जाएगा। 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उनका प्रकाशन किया जाना है। 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्राें में आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। तीन से पांच अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह से 10 अगस्त तक निर्वाचन क्षेत्राें की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संबंधित सूचना तीन रूप पत्रों पर दी जानी है। इसमें 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या का विवरण देना है। डीएम अभिषेक आनंद ने परिसीमन संबंधी काम के लिए जिम्मेदारी तय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed