फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Delay in treatment even after minister's call

मंत्री के फोन के बाद भी इलाज में देरी

Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Delay in treatment even after minister's call
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को देखकर भड़क गए। मंत्री ने कहा कि उनके फोन के बाद भी मरीज को इलाज मिलने में आधा घंटा लग गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सामान्य मरीजों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता होगा। नाराज मंत्री ने कहा कि इसकी शिकायत सीएम व डिप्टी सीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री एक मरीज का हालचाल लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं को परखा। सबसे पहले शौचालय को देखा तो वह काफी गंदा मिला। इससे वे बेहद नाराज दिखे। सीएमएस को फटकार लगाई। उसके बाद महिला वार्ड पहुंचे तो एक मरीज ने सही से दवाएं न मिलने की बात कही। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अस्पताल आने से आधे घंटे पहले ही सीएमएस को फोन करके मरीज के बारे में बता दिया था। इसके बावजूद मरीज को इलाज मिलने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन

अस्पताल के किसी भी मरीज ने यहां की सुविधाओं पर संतुष्टि नहीं जताई है। उनके आने के बाद अस्पताल में सफाई व बेडों पर चादर बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने हाल ही में सीएचसी महमूदाबाद का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद जिला अस्पताल के चिकित्सकों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed