फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Defense Minister will target 15 districts from Dadhichi's land

दधीचि की धरा से 15 जिलों पर निशाना साधेंगे रक्षा मंत्री

Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister will target 15 districts from Dadhichi's land
सीतापुर में कार्यक्रम स्थल ग्रासफार्म का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष, शहर कोतवाल व अन्य भाजप - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। महर्षि दधीचि की धरा सीतापुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 25 नवंबर को हो रहा आगमन राजनीतिक परिदृश्य से कई मायनों में अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन से वह संगठन के क्षेत्र में आने वाले अवध के 15 जिलों की विधानसभा सीटों पर निशाना साधकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। वह सम्मेलन के जरिए भाजपा के ‘अपना बूथ, सबसे मजबूत’ के नारे को और मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का वक्त ज्यों-ज्यों करीब आता जा रहा है, त्यों-त्यों जिले का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भले ही अभी चुनाव में समय है, लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो चली है। अब इसी कड़ी में चुनाव से पहले 25 नवंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जिले में आगमन हो रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों की माने तो राजनाथ सिंह का यह आगमन कई मायनों में अहम इसलिए है कि चंद महीनों में चुनाव होने हैं। वह सीतापुर में महर्षि दधीचि की धरा पर आकर यहां से संगठन के हिसाब से अवध क्षेत्र के 15 जिलों पर निशाना साधेंगे। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के जरिए वह बूथ को अपने राजनीतिक अनुभवों से और मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ जीता, चुनाव जीता...
राजनीतिक जानकारों की माने तो बूथ अध्यक्ष पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई होती है। इसी वजह से भाजपा ने अपना बूथ, सबसे, मजबूत, बूथ जीता, चुनाव जीता जैसे चुनावी नारे भी तैयार किए हैं। इसके पीछे यही सबसे बड़ी वजह है कि भाजपा बूथ लेबल से जिला लेबल तक को साधकर चुनाव लड़ती है।
इन जिलों के बूथ अध्यक्ष आ रहे हैं सम्मेलन
25 नवंबर को शहर के आरएमपी इंटर कॉलेज के सामने ग्रास फार्म पर होने वाले सम्मेलन में संगठन के अवध क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ अध्यक्ष आएंगे। इसमें लखनऊ महानगर, लखनऊ नगर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, आंबेडकरनगर, बहराइच, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई जिलों के बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।
सीएम भी आ सकते हैं
25 नवंबर को सम्मेलन में आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। इसकी संभावनाएं जताई जा रही हैं। पार्टी में इसकी चर्चाएं हैं। डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में आएंगे। ऐसा माना जा रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है।
कार्यकर्ताओं की नब्ज पकड़ने का है अनुभव
बूथ सम्मेलन और सम्मान समारोह में यूं ही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नहीं आ रहे हैं बल्कि राजनीतिक अनुभवों से परिपूर्ण रक्षामंत्री के पास कार्यकर्ताओं की नब्ज पकड़ने का भी अनुभव है। वह यूपी के सीएम के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में संगठन में उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है।

संगठन के अवध क्षेत्र के 15 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रक्षामंत्री आ रहे हैं। बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण इकाई हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनका उत्साह, मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
अचिन मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed