{"_id":"69fa36f9ab859c71150c0367","slug":"defects-found-in-cowshed-secretarys-salary-stopped-sitapur-news-c-102-1-stp1003-155359-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोशाला में मिली खामियां, रोका सचिव का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोशाला में मिली खामियां, रोका सचिव का वेतन
Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को खैराबाद ब्लॉक के सरैंया सानी स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने खामियां दुरुस्त होने तक सचिव फारा इकबाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गोशाला में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न मिलने और कीचड़ होने पर सचिव को फटकारा। साथ ही पशुओं की टैगिंग न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने भूसा भंडारण कक्ष व पशुओं को दिए जाने वाले हरे चारे की व्यवस्था की जानकारी ली।
पशुओं के पंजीकरण, हरे चारे के रजिस्टर का देखा और बीमार पशुओं की स्थिति तथा उनके इलाज के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली। केयर टेकरों से उन्हें दिए जाने वाले मानदेय की जानकारी ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कमजोर पशुओं की देखभाल न करने पर सचिव व खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि पशुओं की टैगिंग, कीचड़ का निस्तारण व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने तक सचिव का वेतन आहरित न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दो दिन में सभी कार्य दुरुस्त न होने पर सचिव फारा इकबाल को निलंबित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। बीडीओ को अपनी निगरानी में सभी कार्यों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।