फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Decision of 19 candidates of eight blocks today

आठ ब्लॉकों के 19 प्रत्याशियों का फैसला आज

Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Decision of 19 candidates of eight blocks today
सीतापुर। जिले में आठ ब्लॉकों में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद का मतदान कराया जाएगा। 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 801 बीडीसी करेंगे जबकि 19 ब्लॉकों में 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शुक्रवार को पर्चा वापसी के आखिरी दिन हरगांव से निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन

यहां भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है जबकि अन्य ब्लॉकों से चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। हालांकि इनके नामांकन वापस होने से कोई खास असर नहीं पड़ा है। आठ ब्लॉकों में कसमंडा को छोड़कर भाजपा का सीधा मुकाबला सपा से है।
विज्ञापन

इससे यहां कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। मतदान सुबह 11 से तीन बजे तक होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना होगी। परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर आरओ डीएम विशाल भारद्वाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नौ ब्लॉकों में दाखिल 25 नामांकन पत्रों की वापसी को लेकर शुक्रवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर काफी गहमागहमी रही। प्रशासन एवं पुलिस के अफसर कोई अप्रिय स्थिति न आने पाए, इसके लिए मुस्तैद रहे। ब्लॉक हरगांव में दाखिल दो नामांकनों में से निर्दलीय प्रत्याशी माया देवी ने उम्मीदवारी वापस ले ली। इससे भाजपा की रमादेवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं।
परसेंडी ब्लॉक में तीन प्रत्याशियों में से हरीश ने पर्चा वापस लिया है। इससे शनिवार को भाजपा के राजेंद्र पासी एवं निर्दलीय गोकुल के मध्य कड़ा मुकाबला होना बताया जा रहा है। महमूदाबाद ब्लॉक में चार प्रत्याशियों में से कोमल प्रसाद एवं राजेश कुमार ने नामांकन वापस लिया है। सत्तापक्ष के सुशील वर्मा एवं विपक्ष के मुकेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
कसमंडा ब्लॉक में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां भाजपा की गुड्डी देवी गौतम एवं निर्दलीय मुन्नी देवी के मध्य मुकाबला होगा। विकास खंड सकरन में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मिथलेश कुमारी व इन्हीं के परिवार से संबंधित जयदेवी ने नामांकन किया था।
जयदेवी ने नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब सपा से समर्थन प्राप्त शिव कांति पत्नी देवी शंकर बाजपेई एवं भाजपा की मिथलेश कुमारी के मध्य कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
पिसावां ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मिथलेश यादव एवं सपा प्रत्याशी साधना वर्मा के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। सिधौली ब्लॉक के प्रमुखी पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार सोनू भी मैदान में हैं जबकि भाजपा समर्थित रोहित भारती और भाजपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे राम बक्श को पार्टी से टिकट न मिलने से उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। सपा समर्थित प्रत्याशी घोषित होने की वजह से भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर होना बताया जा रहा है।

मछरेहटा ब्लॉक से किसी ने उम्मीदवारी वापस नहीं ली है। यहां भाजपा के मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव की पत्नी मिथिलेश कुमारी पासी एवं सपा समर्थित पूजा देवी और निर्दलीय रीमा सिंह के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला है। ब्लॉक पहला में भी तीन प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। यहां से भाजपा की ओर से प्रवीण वर्मा एवं सपा प्रत्याशी रावेंद्र उर्फ अजय यादव के साथ ही निर्दलीय उपेंद्र कुमार के भाग्य का फैसला होगा।
सिधौली में 101, सकरन में 103, मछरेहटा में 95, कसमंडा में 102, पहला में 95 महमूदाबाद में 83, परसेंडी में 110 व पिसावां में 112 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed