फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   December 31st was the coldest in five years, people shivered.

Sitapur News: पांच साल में सबसे ठंडा 31 दिसंबर, कांपे लोग

Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
December 31st was the coldest in five years, people shivered.
सर्दी और हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : सर्दी और हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग।
सीतापुर। जिले में कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। लगातार शीतलहर चलने व तापमान में गिरावट से मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पांच साल में इस दिसंबर का अंतिम दिन सबसे ठंडा रहा। बुधवार को बदली व शीतलहर से धूप भी सहमी नजर आई। दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

साल 2025 के आखिरी दिन की सुबह कोहरे व शीतलहर की चपेट में रही। गलन से लोग ठिठुरते नजर आए। राहत पाने के लिए लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। शतलहर ने जोर पकड़ा तो कोहरा जल्दी छंट गया। आसमान साफ होने पर सुबह साढ़े नौ बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। बदली व आठ किमी प्रति घंटे की गति से चली शीतलहर के आगे धूप भी बेअसर हो गई। मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। कोहरे, गलन व शीतलहर के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


बाक्स
वर्षवार 31 दिसंबर का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2025 - 17 07
2024 - 21 09
2023 - 21 08
2022 - 21.8 8.6
2021 - 19 09

बाक्स
एक्यूआई 250, हवा की सेहत और बिगड़ी
जिले में हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 रहा। एक दिन पहले एक्यूआई 243 था। यह स्थिति खराब की श्रेणी में आती है। चिकित्सक ऐसी स्थिति में बाहर निकलने से बचने और यदि निकलना पड़े तो मास्क का उपयोग करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed