{"_id":"671e9ee23f6b0924d7050ad7","slug":"death-of-newborn-after-delivery-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121167-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रसव के बाद नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रसव के बाद नवजात की मौत
Mon, 28 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। महमूदाबाद क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से प्रसव कराकर घर पहुंची प्रसूता के जुड़वां बच्चों में से एक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदरपुर के थनैतपुर मजरे बनिगवां के दीपक शनिवार को पत्नी सावित्री देवी को लेकर प्रसव कराने पीएचसी खुरवल गए थे। यहां से प्रसव न होने पर परिजन प्रसूता को लेकर सीएचसी पहला गए। जहां रातभर रुकने के बाद प्रसव न होने पर परिजन महमूदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सावित्री देवी ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल ने नवजात शिशुओं व प्रसूता के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी।
दीपक परिजनों के साथ दोनों बच्चों व प्रसूता को लेकर घर चले गए। दीपक सदरपुर पहुंचने पर एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही बरती है। दीपक ने सदरपुर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।