{"_id":"5d27787f8ebc3e6cb370c8c0","slug":"death-of-a-child-s-snake-bite-sitapur-news-lko4701542114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से बालक की मौत
विज्ञापन
सीतापुर। सेवता क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। विकासखंड रेउसा के बुढ़नपुर गांव निवासी रामू त्रिवेदी का पांच वर्षीय पुत्र ललित बुधवार को घर में खेल रहा था।
कच्ची दीवार के गड्ढ़े में बैठे सर्प ने उसके पैर में काट लिया। बच्चे के चीखने पर परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर दीवार के पास से सांप को जाते हुए देखा।
आनन-फानन में ललित को इलाज के लिए बिसवां ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। ललित का अंतिम संस्कार करने के बाद गुरुवार को दीवार की खुदाई कर ग्रामीणों ने सर्प को मार डाला।