फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death certificate issued for a living person

Sitapur News: जिंदा व्यक्ति का जारी कर दिया मृत्यु प्रमाणपत्र

Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death certificate issued for a living person
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग से सांठ-गांठ कर एक जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। अब पीड़ित खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के करेंहका ऊंचगांव निवासी विश्राम चौहान (65) किसान हैं। वह दूध बेचकर जीवनयापन करते हैं। विश्राम कस्बा सकरन स्थित राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सकरन की समिति के सदस्य भी हैं। उनके मुताबिक उनका मृत्यु प्रमाणपत्र सीएचसी बिसवां से जालसाजों ने बनवा लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जारी मृत्यु प्रमाणपत्र में विश्राम की मौत 5 फरवरी 2023 दर्शाई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2023 को कराया गया था। इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां द्वारा 11 सितंबर 2024 को जारी किया गया है। जालसाजों ने मृत्यु प्रमाणपत्र में विश्राम चौहान के पिता का नाम भी बदलवा दिया। छोटेलाल की जगह पर रामजीवन चौहान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी विश्राम चौहान को पहली मार्च को हुई थी। इसके बाद से ही वह अपने जिंदा होने के सबूत पेश करते घूम रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक सांडा डॉ. अनिल सचान ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र पर अंकित बार कोड के स्कैन न होने की वजह से यह फर्जी लग रहा है जिसे एडिट करके बनाया गया है। मामले की जांच कराने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

सीएचसी अधीक्षक बिसवां डॉ. अमित कपूर ने बताया कि ऐसा हो नहीं सकता है। फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed