फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BDO accused of taking commission; complaint lodged with District Magistrate

Sitapur News: बीडीओ पर कमीशन लेने का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत

Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
BDO accused of taking commission; complaint lodged with District Magistrate
परसेंडी। ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र राजवंशी ने खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


पत्र में बीडीओ पर ग्राम प्रधानों से कथित कमीशन वसूली और अधूरे कार्यों का भुगतान कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि एस्टीमेट स्वीकृति पर पांच प्रतिशत और भुगतान पर 15 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 17 सितंबर को कई ग्राम प्रधानों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र देकर बीडीओ के व्यवहार और कार्यप्रणाली की शिकायत की थी।
विज्ञापन


राजेन्द्र राजवंशी ने जिलाधिकारी से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गलत ढंग से कराए गए कार्यों का भुगतान कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed