फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body thrown in the tank after killing the young man

युवक की हत्या कर टैंक में फेंका शव

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the tank after killing the young man
कुतुबनगर (सीतापुर)। थाना पिसावां इलाके में एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को हत्यारों ने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। सोमवार को टैंक से बदबू आने पर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टैंक से शव को बरामद किया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

थाना पिसावां इलाके की कुतुबनगर चौकी क्षेत्र के हरनी निवासी सुशील का परिवार पंजाब में रहता है। सुशील का शौचालय गांव के बाहर बाग में बना है। सोमवार को गांव के बच्चे शौचालय के पास खेल रहे थे। उन्हें सेप्टिक टैंक से बदबू का एहसास हुआ। जानकारी प्रधान को दी गई। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मिश्रिख सीओ सुशील कुमार व एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन काफी शिनाख्त के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीदों की माने तो शव के दाहिने हाथ में कलावा बंधा था। शव के बाई आंख के ऊपर व अन्य जगह चोटों के भी निशान पाए गए हैं। चश्मदीदों की माने तो युवक की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सेप्टिक टैंक में युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध संबंध में हत्या की आशंका
हत्या कर फेंके गए शव के मामले में शुुरुआती दौर में हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। शरीर पर एक भी कपड़े न मिलना भी इसी ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

कई दिन पुराना है शव
टैंक में फेंका गया शव कई दिन पुराना है। इसी वजह से बदबू आ रही थी। एसओ की माने तो करीब दस दिन पुराना शव है। शव से खाल निकल रही थी। घटना को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed