फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of youth accused of molestation found in the field

Sitapur News: छेड़छाड़ के आरोपी युवक का खेत में मिला शव

Mon, 05 Aug 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth accused of molestation found in the field
सकरन (सीतापुर)। छेड़छाड़ के आरोपी एक युवक का शव रविवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव का ऊपरी हिस्सा सड़ गया था। युवक पांच दिनों से लापता था। मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घासीपुरवा मजरा सुमरावां निवासी अभिषेक प्रताप (21) 31 जुलाई की दोपहर दो बजे घर से निकला था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के दक्षिण में सुमरावां निवासी मुल्लू के गन्ने के खेत में कुछ महिलाएं घास काटने गईं थीं।
विज्ञापन

तेज दुर्गंध आने पर वह पास गईं तो वहां एक शव पड़ा देख डर गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से सड़ गया था। पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जानकारी मिलते ही लापता युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। कपड़े व जूते देखकर शव की शिनाख्त बेटे अभिषेक के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में सकरन और रेउसा थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। अभिषेक के पिता इंद्रपाल ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है। एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर रामनरेश, आलोक कुमार व एक किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छेड़छाड़ के मामले में तलाश रही थी पुलिस
अभिषेक पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि उसने स्कूल से घर जा रही 16 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। वह किशोरी से शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मना करने पर अभद्रता भी की थी। छात्रा ने परिजनों से सारी बात बताई। परिजनों ने अभिषेक के खिलाफ 31 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

अभिषेक ने जताया था जान का खतरा, भेजा था संदेश

अभिषेक के पिता ने तहरीर में बताया है कि आरोपियों ने अभिषेक को घर पर बुलाया था। अभिषेक ने अपनी जान के खतरे को देखते हुए फोन से एक अगस्त को अपनी भाभी को संदेश भेजा था कि किशोरी के घरवाले बुला रहे हैं। वह उनके घर जा रहा है। अगर उसे कुछ होता है तो आलोक, रामनरेश, किशोरी व उसके घरवाले जिम्मेदार होंगे। संदेश पढ़ने के बाद उसे कई बार फोन लगाया गया पर उसका फोन नहीं लगा। अभिषेक छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह बहराइच में पैथोलॉजी चलाता था। ब्लड सैंपलिंग के लिए उसका आना-जाना लगा रहता था।


जल्द होगा घटना का खुलासा
मृत युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था। मोबाइल की सीडीआर आदि भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी कई चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रकाश कुमार, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed