फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of missing youth found floating in canal

Sitapur News: लापता युवक का नहर में उतराता मिला शव

Wed, 11 Feb 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found floating in canal
महमूदाबाद (सीतापुर)। लहरपुर से गुमशुदा हुए युवक का शव महमूदाबाद के सिहारूखेड़ के पास शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। लहरपुर से शव बहता हुआ यहां पहुंचा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहरपुर के जोशीटोला निवासी राज जोशी (23) चार फरवरी को लापता हो गए थे। उनके नहर में कूदने की आशंका के चलते परिजन उन्हें नहर पटरी के आसपास खोज रहे थे। इस दौरान मंगलवार दोपहर राज जोशी का शव महमूदाबाद के सिहारूखेड़ा पुल के पास शारदा सहायक नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन


लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल सिंह व इंस्पेक्टर लहरपुर अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। लहरपुर कोतवाली में राज की गुमशुदगी दर्ज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed