{"_id":"68cafab4a266f2f10709cf87","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-the-room-sitapur-news-c-102-1-slko1055-140571-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर (सदरपुर)। बजेहरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दो घंटे तक बवाल चला। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए बंद कमरे को तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुखावांखुर्द गांव निवासी मनीराम के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री सोनम (22) की शादी 19 अप्रैल 2024 को बजेहरा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि सोनम को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार दोपहर मनीराम को सोनम की मौत हो जाने की सूचना मिली। जब वह पहुंचे तो मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोनम का शव फंदे से लटक रहा था।
सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ससुरालीजन अपने घर में नहीं थे। इसलिए मायके पक्ष के लोग तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनको समझाते हुए किसी तरह शांत कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।