फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dead body of accused of murdering cafe operator found

Sitapur News: कैफे संचालक की हत्या के आरोपी का पड़ा मिला शव

Tue, 30 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of accused of murdering cafe operator found
सिधौली इलाके में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। गुडंबा पुलिस ने चेन लूट के दौरान कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की हत्या का आरोपी व 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर संजय यादव (40) की सोमवार सुबह लाश सिधौली थाना क्षेत्र के लालपुर-नीलगांव मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई। शव के गले पर नीले निशान, मुंह से झाग निकलना, और पैरों के घिसे हुए नाखून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव को कहीं और से लाकर फेंके जाने की संभावना है।

बख्शी का तालाब इलाके के ग्राम पंचायत चंदकोडर-विजयपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय यादव की राजधानी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सिधौली के लालपुर-नीलगांव मार्ग पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर संजय का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर बलवंत शाही के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संजय के खिलाफ लूट, चोरी और छिनैती सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। गुडंबा थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक मामले में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फोरेंसिक टीमने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। संजय की पहचान मौके पर मिली बाइक के नंबर से हुई। संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ, अमित वर्मा ने 26 सितंबर को संजय पर इनाम घोषित किया था और इनाम राशि को एक लाख रुपये तक बढ़ाने की प्रक्रिया भी चल रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को संजय के पिता श्रीप्रकाश यादव को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed