{"_id":"6925ea7109885779bd013faa","slug":"dead-body-of-a-youth-found-lying-at-the-intersection-sitapur-news-c-102-1-slko1055-144934-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौराहे पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौराहे पर पड़ा मिला युवक का शव
Tue, 25 Nov 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। रन्नूपुर धर्मशाला मार्ग पर परसौली चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान परसौली निवासी अमित तिवारी (35) के रूप में हुई। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। बताया कि अमित अक्सर नशे में रहता था।
छत से गिरकर युवक की मौत
मिश्रिख। शिवरान गांव निवासी रामकुमार (40) घर की छत से सटे पेड़ की डाल को तोड़ रहे थे। अचानक छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
छत से गिरकर युवक की मौत
मिश्रिख। शिवरान गांव निवासी रामकुमार (40) घर की छत से सटे पेड़ की डाल को तोड़ रहे थे। अचानक छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन